Let’s travel together.

विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है सकारात्मक मीडिया 

0 19

 4 जून को पत्रकार सम्मान समारोह

    सुरेंद्र जैन धरसीवा

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा के मीडिया प्रभाग द्वारा गुरुवार, 4 जून 2026 को सायं 5 बजे से 7 बजे तक पत्रकार सम्मान समारोह एवं विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विषय “वैश्विक शांति की आवश्यकता : मीडिया की भूमिका” रखा गया है, जिसमें वर्तमान समय में विश्व शांति स्थापित करने में मीडिया की जिम्मेदारियों एवं योगदान पर सार्थक चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सुना अस्पताल के पास, खरोरा रोड, तिल्दा में किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार आज विश्व अनेक प्रकार की चुनौतियों, संघर्षों, तनाव और वैचारिक विभाजन से गुजर रहा है। ऐसे समय में मीडिया केवल समाचारों का प्रसार करने वाला माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक सशक्त मंच भी है। यदि पत्रकारिता में सकारात्मकता, निष्पक्षता और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी जाए तो वह सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और वैश्विक शांति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं के समाज निर्माण, जनजागरण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में दिए जा रहे योगदान का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही मीडिया जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच रचनात्मक संवाद के माध्यम से यह विचार-विमर्श होगा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता किस प्रकार समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बन सकती है।

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा के मीडिया प्रभाग द्वारा किया जा रहा है तथा इसमें तिल्दा-नेवरा नगर पालिका की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण परिचर्चा का लाभ लेने और विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811