Let’s travel together.

जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण

0 70

भोपाल। मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड कार्य दिनांक 30 मई 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

यह कार्य राज्यभर में 01 मई 2026 से प्रारंभ किया गया था, जिसके अंतर्गत राज्य के सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक मकान एवं उसमें निवासरत परिवारों से भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्न जो कि मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसंपत्तियों से संबन्धित थे, की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से संकलित की गई। इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यमों से संचालित की गई जिसके अंतर्गत फील्ड कार्य की मॉनिटरिंग भी पोर्टल के माध्यम से की गई, जिससे कार्य की गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित हुई।

जनगणना में जो भी व्यक्तिगत जानकारी दी गई है, वह जनगणना अधिनियम 1948 तथा जनगणना नियमावली 1990 के प्रावधानों के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संकलित किए गए इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए ही किया जाएगा एवं भारत सरकार के द्वारा सम्पूर्ण जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यथोचित समय पर इन आंकड़ों को जारी किया जाएगा।

राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 55 जिले, 425 नगरीय निकाय एवं 449 तहसीलों के अंतर्गत 54,923 ग्रामों में संपादित किया गया है। प्रदेश में इस अभियान के तहत 1,37,000 से भी अधिक मकानसूचीकरण ब्लॉकों में 1,44,000 से अधिक प्रगणकों/पर्यवेक्षकों द्वारा कार्य संपादित किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 15,000 प्रगणक/पर्यवेक्षक रिज़र्व के तौर पर रखे गए थे। पूरे प्रदेश में मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया गया। जनगणना कार्य में जिला प्रशासन, जनगणना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, प्रगणकों एवं जनसामान्य का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

इसके पूर्व राज्य में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की गई थी, जिसमें प्रदेश के 7 लाख से अधिक परिवारों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की गई।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या की गणना (Population Enumeration – PE) का कार्य फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा। इस चरण में परिवार के सभी सदस्यों से निर्धारित जानकारी एकत्र की जाएगी।

प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल/सोशल मीडिया द्वारा जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। विभिन्न समाचार माध्यमों के सहयोग से जनगणना के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ी तथा जनसहभागिता सुनिश्चित हुई।

निदेशक जनगणना कार्य मध्य प्रदेश ने राज्य में प्रथम चरण का कार्य कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने पर राज्य के समस्त निवासियों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है एवं आशा व्यक्त की है, कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण, जो कि फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा, में भी ऐसा ही सहयोग प्राप्त होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811