Let’s travel together.

इछावर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्मित 50 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल भवन का किया लोकार्पण

0 87

सरकार देश एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

 अनुराग शर्मा सीहोर
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इछावर में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के बन जाने से अब क्षेत्र के लोगों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नए भवन के बन जाने से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या भी बढ़ जाएगी, जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने इछावर में 9 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। केबिनेट ने कुल 33 हजार पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दे दी है, जिसमें लगभग 2500 पदों पर डॉक्टरों, लगभग 5 हजार पदों पर टेक्नीशियन, 16 हजार पदों पर ग्रुप डी के आउटसोर्स कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब अस्पतालों में डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की कमी पूरी हो जाती है तो वह अस्पताल लोगों की नजर में सर्वश्रेष्ट अस्पताल कहलाने लगता है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को सबसे बेहतर राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार ने क्रांति लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा की स्वच्छता में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा के आग्रह पर उन्होंने कई निर्माण कार्यो की स्वीकृति दी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि इस नवीन अस्पताल भवन से लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के 11 विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे एवं 450 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर विकास के लिए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मंत्री जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमति कृष्णा गौर ने कहा कि आज का दिन इछावर के लिए बहुत बड़ी सौगात लेकर आया है, इस क्षेत्र के लोगों की सिविल अस्पताल की मांग आज पूरी हो गई है। पहले 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र था। आज इस 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के द्वारा लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज उप मुख्यमंत्री श्री शुक्‍ल द्वारा सीहोर जिले को तीन सौगातें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है और अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811