सुरेंद्र जैन धरसीवा
हीरा ग्रुप की इस्पात गोदावरी एंड पावर लिमिटेड अब सांकरा में भी सीएसआर मद से विभिन्न विकास कार्य करेगी ।इसके लिए शनिवार को सीएसआर की टीम की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सांकरा में वार्ड नंबर 20 में तालाब सौंदर्यीकरण के तहत (गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड) हीरा ग्रुप द्वारा सीएसआर मंद के तहत भव्य निर्मला घाट निर्माण कार्य व वार्ड 15 शमशान घाट पर प्रतिक्षालय निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु भुमि पुजन किया गया।

आसपास औद्योगिक क्षेत्र में सीएसआर के तहत कार्य करने में हीरा ग्रुप की अग्रणी भुमिका है औद्योगिक क्षेत्रों में नेशनल हाईवे किनारे बसे हुए सांकरा ग्राम सांकरा की सरोवर की स्थिति दयनीय है जहां स्नान करने ग्रामीणों को असुविधा होती थी लेकिन सरपंच रघुनाथ साहु व वार्ड पंच के आग्रह पर हीरा ग्रुप द्वारा अपनी अस्तित्व खो चुकी बड़ा तालाब अब हीरा ग्रुप द्वारा सीएसआर के तहत विकास कार्य के चलते फिर सौंदर्यीकरण होगा इस भुमि पुजन में फेक्ट्री प्रबंधन की ओर से सीएसआर विभाग के अधिकारी व ग्राम सांकरा जनपद प्रतिनिधी अंजित सायतोड़े सरपंच रघुनाथ साहु उप सरपंच योगेश साहु गांव के पंचगण मौजूद थे।