Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर मावलखोह में मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, कलेक्टर एसपी हुए शामिल

0 176

– 26 फरवरी को लगेगा महाशिवरात्रि मेला, 24 फरवरी से 2 मार्च तक होंगे यज्ञ एवं मेले के आयोजन
– आयोजन की हो रही तैयारी
सैयद मसूद अली गैरतगंज रायसेन

जिले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल सिद्ध तपोभूमि मावलखोह मंदिर परिसर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला का आयोजन के विषय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा तथा एसपी पंकज पांडे शामिल हुए तथा उपस्थित लोगों से चर्चा की। बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गढ़ी के मावलखोह शिवधाम में 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव अभिषेक एवं मेला का भव्य आयोजन होगा। यहां 24 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजनों की श्रंखला में सप्त दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ एवं महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसपी पंकज पांडे ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।

मेले की व्यवस्थाओं के लिए ग्राम पंचायत एवं आयोजन कमेटी द्वारा तैयारी की जा रही है। बैठक में कलेक्टर ने नागरिकों से चर्चा कर महाशिवरात्रि पर मंदिर में शिव अभिषेक, मेला व यज्ञ आयोजन, परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था पर चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मेले में दुकाने टोकन से आवंटित की जाएंगी। इस मौके पर मंदिर के महंत रामदास महाराज, सुमित महाराज, एसडीएम पल्लवी वैद्य,ों एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, तहसीलदार अम्बर पंथी, सीईओ पूजा जैन, नायब तहसीलदार विशाखा चौहान, थाना प्रभारी पीडी लोहिया, ग्रामपंचायत सरपंच सैयद मसूद अली पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह आयोजन क्षेत्र का प्रसिद्ध आयोजन है तथा मावलखोह को सिद्ध तपोभूमि के रूप में ख्याति प्राप्त है। मान्यता है कि यहां भक्त जो भी मनोकामना लेकर आते हैं वह पूरी होती है।

बैठक में हरिनारायण धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष लालजी ठाकुर, राम माहेश्वरी, भारत सिंह रिज़वान खां जनपद सदस्य नीरज पंडा चौरसिया, मुकेश धाकड़, मनीष शर्मा, अनिल ठाकुर, रवि चौरसिया अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति खालिद मंसूरी अध्यक्ष मुस्लिम त्यौहार कमेटी, राजकुमार चौरसिया, आफताब अली दाऊद अली पटेल, दीपक राज श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अमर धाकड़, नन्दकिशोर यादव, सतीश बारपेटे, सूरजभान सिंह, जेई श्री पटेल नन्दकिशोर अहिरवार सुमि धाकड़, रज्जन ठाकुर, नितिन माहेश्वरी, सतेन्द्र लोहिया, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811