मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद समर कैंप मेले की गतिविधियों की शुरुआत हुई।
समर कैंप मेले में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने चित्रकला, खेलकूद, गीत-संगीत एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच गिरजेश नायक ने कहा कि समर कैंप बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, स्वच्छता, रचनात्मकता एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता नायक, राजश्री बंशकार साइन का इशा सरिया, शिवानी जाटव, मानकुमारी शर्मा, शीला शाक्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।