Let’s travel together.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित

0 156

भोपाल।  सिविल अस्पताल गोविंदपुरा में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह (25 मई से 31 मई) के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के सौजन्य से पिपलिया जाहिर पीर एवं कल्याणपुर गाँव के ग्रामीणों के लिए भव्य नेत्र जाँच शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह महत्वपूर्ण पहल डॉ. संजय खरे तथा सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के कुशल समन्वय में डॉ. हर्ष विभोर भारती, विभागाध्यक्ष एवं डेंटल सर्जन, की प्रमुख भूमिका रही।

शिविर की सफलता में नेत्र विभाग के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र चावला का उत्कृष्ट एवं अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने ग्रामीणों की नेत्र जांच, दृष्टि दोष की पहचान, उपचार संबंधी सलाह एवं तंबाकू सेवन के नेत्र स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत परामर्श प्रदान किया।

इसके साथ ही दंत विभाग की टीम — डॉ. कृति सरगम, डॉ. स्निग्धा शर्मा, डॉ. एलिज़ाबेथ जॉर्ज, तथा डॉ. नीलम ने भी अपने समर्पित प्रयासों से शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम द्वारा ग्रामीणों की नेत्र जांच, प्राथमिक उपचार, चश्मों से संबंधित मार्गदर्शन तथा तंबाकू सेवन से जुड़े नेत्र रोगों जैसे मोतियाबिंद, ग्लॉकोमा और रेटिना क्षति के खतरों पर जागरूकता प्रदान की गई।

ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और चिकित्सा टीम की निष्ठा ने शिविर को अत्यंत सफल बनाया। यह कार्यक्रम ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहले पत्थर से भाभी की निर्मम हत्या फिर देवर ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान     |     देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन     |     मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन     |     नशाखोरी एवं जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग     |     नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना घेराव, जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग     |     कान्वेंट स्कूल छात्र संघ का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह     |     बेगमगंज में 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा      |     चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,पुलिस जांच में जुटी     |     हाईवे-18 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने 5 गायों को कुचला, चालक फरार     |     पुरानी पुलिस चौकी के सामने जानलेवा गड्ढे में दो महीने में 12 बाइक सवार घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811