Let’s travel together.

डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण

0 8

बारिश से पहले सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो स्कूली विद्यार्थियों की बढ़ेंगी परेशानियां

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया से निनोद तक 334 लाख रुपए से बन रहा 5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर अब भी गिट्टियां बिछी होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं, वहीं ग्रामीणों ने ठेकेदार पर निर्माण कार्य धीमी गति से करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू हुए करीब डेढ़ साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मार्ग पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। हालत यह है कि कई स्थानों पर केवल गिट्टियां डाली गई हैं, जिससे बाइक और साइकिल चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है। खासकर रात के समय और तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। दीवान सिंह मीणा, अशोक शर्मा, बादाम सिंह, अशोक शर्मा ,बादाम सिंह मीणा, संतोष सिंह मीणा,भंवर लाल शर्मा, राहुल चौकसे, हरिशंकर शर्मा, कल्लू शर्मा, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, इमरान खान, गोलू खान आदि

ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से जमुनिया तक करीब 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य बाद में शुरू हुआ था, लेकिन वह मात्र 5 महीने में ही पूरा कर लिया गया। इसके विपरीत जमुनिया से निनोद तक का मार्ग अब तक अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वही जमुनिया के पास के रिपटा बना हुआ है वह पुलिया बनना चाहिए नहीं तो बारिश में हाईवे 18 से निनाद गांव का संपर्क कट जाएगा।

सबसे अधिक परेशानी निनोद गांव के छात्र-छात्राओं को होगी। गांव से कई विद्यार्थी प्रतिदिन साइकिल और स्कूटी से पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज पढ़ने आते हैं। सड़क खराब होने के कारण विद्यार्थियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश से पहले सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो गिट्टियों पर से फिसलन के कारण आवागमन और अधिक कठिन हो जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इनका कहना हे 

जमुनिया से निनोद गांव तक डेढ़ साल से निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है ठेकेदार ने रोड पर गिट्टियां फैला दी है जिस पर से निकलते समय कई मोटरसाइकिल चालक गिरकर घायल हो रहा है।

दीवान सिंह मीणा स्थानीय निवासी निनोद

15 जून से स्कूल खुल जाएंगे ऐसे में अगर रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो कई विद्यार्थी साइकिल और स्कूटी से दीवानगंज पढ़ने पहुंचते हैं। बारिश से पहले निर्माण कार्य ठेकेदार ने पूर्ण नहीं किया तो कई विद्यार्थी गिट्टियों के ऊपर से गिरकर घायल होंगे।

हरिशंकर शर्मा स्थानीय निवासी निनोद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |     उप मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा पर जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में की सहभागिता     |     उप मुख्यमंत्री ने आर्थिका माताओं को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811