सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा कलां में 14 मई गुरुवार को विशेष जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में रम्पुरा कलां सहित आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को कंपनी की अनेकों सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर दिया जाएगा। शिविर का आयोजन रम्पुरा कलां पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के जेई शैलेश पटेल ने बताया कि शिविर में पुराने लंबित बिल में सुधार, गलत
बिल, अधिक बिल, डुप्लीकेट बिल का त्वरित निपटारा होगा और इसमे भुगतान सुविधा बिल भुगतान, बकाया राशि जमा, नकद/डिजिटल भुगतान भी लिया जायेगा। साथ ही नया कनेक्शन घरेलू एवं कृषि नवीन कनेक्शन के लिए आवेदन व जानकारी जिससे ग्रामीणों को लाभमिल सके। किसानों के लिए कृषि सब्सिडी शासन द्वारा दी जा रही विद्युत सब्सिडी योजनाओं की जानकारी देकर लाभन्वित किया जायेगा। इस शिविर में तकनीकी शिकायतें विद्युत प्रवाह, सर्विस लाइन, पोल, ट्रांसफार्मर संबंधी मीटर समस्या रीडिंग समस्या का भी समाधान करने अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान देना और विभाग की योजनाओं से अवगत कराना है।