शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
सेंट थॉमस कॉन्वेंट हॉयर सेकंडरी स्कूल कक्षा 12 वी.( सीबीएससी ) का रिजल्ट आते ही हर्ष की लहर दौड़ गई।स्कूल के 116 स्टूडेंट्स में से तीन स्टूडेंट्स टॉपटेन सूची में आए हैं।जिनमें रुपाली गौर 96 प्रतिशत , सम्रद्धि नेमा 94 प्रतिशत एवं एजेल जैन 91.3 प्रतिशत ने अंक अर्जित करके स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन किया है।तीनों टॉपर स्टूडेंट्स का प्राचार्य सिस्टर मरीना , उप-प्राचार्य सिस्टर जैसी एवं स्टॉफ ने सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।