Let’s travel together.

शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थीयों तथा संकाय सदस्यों के लिए बेबीनार का आयोजन

0 51

बड़वानी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में विद्यार्थीयों तथा संकाय सदस्यों के लिए एक बेबीनार आयोजन किया गया। बेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ पंकज गुप्ता ने दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों में वैज्ञानिक ज्ञान के रचनात्मक तथा व्यावहारिक उपयोग को समझाया ।

डॉ सूरज परवानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डाटा साइंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी। इन विषयों पर विद्यार्थियों को केरियर अवसरों के बारे में भी बताया । संयोजक डॉ श्याम नाईक ने बताया, कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत सरकार द्वारा 11 में 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी दिन भारत ने अपने पहले स्वचालित विमान हंस तथा त्रिशूल मिसाइल का परीक्षण भी किया था। नोडल अधिकारी डॉ रविंद्र बर्डे ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया । IQAC प्रभारी डॉ आशा साखी गुप्ता तथा डा सपना सोनी ने वर्तमान समय में वेबीनार की प्रासंगिकता तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा टीम के सदस्यों को सफल बेवीनार आयोजित करने पर बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन डॉ डाली परमार ने किया तथा आभार डॉ कनु बडोले ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |     उरला शराब भट्टी से स्प्लेंडर चुराने वाले रोशन तांडी और प्रेमचंद गुप्ता गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद     |     रायसेन में युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, प्रतीक द्विवेदी बने जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र मीणा बने जिला महामंत्री     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 22 प्रकरण दर्ज; 10 आरोपी गिरफ्तार     |     बालाघाट के बालक सग लाल को मिला नया जीवन, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सफल उपचार के बाद लौटा घर     |     जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्रों को करें सुदृढ़: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बंधपत्रित चिकित्सकों के सेवाभाव से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811