Let’s travel together.

शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थीयों तथा संकाय सदस्यों के लिए बेबीनार का आयोजन

0 18

बड़वानी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में विद्यार्थीयों तथा संकाय सदस्यों के लिए एक बेबीनार आयोजन किया गया। बेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ पंकज गुप्ता ने दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों में वैज्ञानिक ज्ञान के रचनात्मक तथा व्यावहारिक उपयोग को समझाया

डॉ सूरज परवानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डाटा साइंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी। इन विषयों पर विद्यार्थियों को केरियर अवसरों के बारे में भी बताया । संयोजक डॉ श्याम नाईक ने बताया, कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत सरकार द्वारा 11 में 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी दिन भारत ने अपने पहले स्वचालित विमान हंस तथा त्रिशूल मिसाइल का परीक्षण भी किया था। नोडल अधिकारी डॉ रविंद्र बर्डे ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया । IQAC प्रभारी डॉ आशा साखी गुप्ता तथा डा सपना सोनी ने वर्तमान समय में वेबीनार की प्रासंगिकता तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा टीम के सदस्यों को सफल बेवीनार आयोजित करने पर बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन डॉ डाली परमार ने किया तथा आभार डॉ कनु बडोले ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वेयरहाउस में गेहूं से भरे ट्रैक्टर में लगी आग: 10 फीट तक उठीं लपटें, खरीदी केंद्र पर मची भगदड़     |     पेरिस में मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला ने छोड़ी अमित छाप     |     जंगलों के बीच चमत्कारी कुंड, 20 फीट गहराई में सालभर रहता है पानी     |     गीदगढ़ गुफा के पास तेंदुए का हमला, गाय की बछिया को बनाया शिकार     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, सल्फर से भरा 14 चक्का ट्रक बीच चढ़ाई पर हुआ बेकाबू     |     खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग, सेमरा के नाले से बोरों में भरकर ले जाए गए आधार कार्ड और बैंक पासबुक     |     डीआईजी पर पदोन्नत हुए IPS आलोक कुमार सिंह     |     विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वरिष्ठ भाजपा नेता जौली मंगल के छोटे भाई के निधन पर जताया शोक,परिजनों को बंधाया ढांढस     |     बम्होरी टीटोर पंचायत में “कागजों का खेल”- स्टेशनरी के नाम पर धुंधले और कोरे बिलों से लाखों का घोटाला     |     स्टेट बर काउंसिल चुनाव में 80 अधिवक्ताओं ने किया मतदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811