Let’s travel together.

आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार

0 111

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील में ‘सुपोषित रायसेन अभियान’ के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के लिए फूड किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैरतगंज में संपन्न हुआ, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष श्री मिंटू सिंघई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम माननीय कलेक्टर रायसेन के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान कुपोषण श्रेणी में चिन्हित बच्चों को एल.टी. फाउंडेशन के सहयोग से प्राप्त पोषण किट वितरित की गई। वितरण नगर परिषद अध्यक्ष श्री मिंटू सिंघई के कर-कमलों से किया गया।

यह आयोजन परियोजना अधिकारी श्रीमती अरुणा गरुड़ एवं बीएमओ डॉ. संदीप यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती अरुणा गरुड़ ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार पूरे जिले में कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें सुपोषित बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक शालिनी गुप्ता, माया शर्मा, चतर पटेल, दीपा सेन एवं भावना व्यास ने उपस्थित अभिभावकों को बच्चों के नियमित वजन, संतुलित आहार एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डॉ. संदीप यादव ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल से संबंधित आवश्यक सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद अध्यक्ष मिंटू सिंघई सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘कुपोषण मुक्त रायसेन’ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811