Let’s travel together.

पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

0 98

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

ससुराल में पत्नी को लेने आए पति का पत्नी से विवाद होने पर उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों के अनुसार ग्राम आमखेड़ा सांची निवासी विजय रावत पिता नारायण रावत 22 वर्ष 3 दिन पहले अपनी ससुराल ग्राम बेरखेड़ी जोरावर बेगमगंज पत्नी एवं बच्चों को लेने आया था।

सुबह पत्नी एवं दो छोटी पुत्रियों 3 वर्ष , एक वर्ष को ले जाने की तैयारी कर ली थी। इतने में उसकी पत्नी रामदेवी आदिवासी ने कहा कि उसकी 3 वर्षीय बड़ी बेटी को आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका लगवा कर आती है , तो तब पति विजय ने कहा ठीक है लगवा आओ फिर चलेंगे।

पत्नी रामदेवी अपनी मां को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई और जब लौट कर आई तो देखा कि घर के अंदर कमरे में उसका पति विजय रावत फांसी के फंदे पर झूल रहा है।

घर में कोहराम मच गया तत्काल इसकी सूचना उसने अपने दादा रघुवीर को दी। जिन्होंने ग्राम चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर आमखेड़ा सांची से आए मृतक के परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

मृतक के दादा ससुर रघुवीर आदिवासी ने बताया कि रात में उसने दामाद विजय के साथ भोजन किया था। कोई बात नहीं थी तब हंसी-खुशी बच्चों को ले जाने की बात होने के बाद सुबह भेजने की तैयारी हो गई थी ।

इधर मृतक के मोबाइल में आत्महत्या के कारण का मैसेज मिला है जिसमें उसने लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी रामदेवी और उसका परिवार है ।पुलिस ने मोबाइल जब्त करके कॉल डिटेल ओर मैसेज डिटेल निकलवा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811