Let’s travel together.

तापसी पन्नू की लंबे गले वाली ड्रेस के साथ ज्वेलरी पर मचा बवाल

94

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी अदाकारी और अदाओं का जादू लाखों-करोड़ों पर चला रखा है. तापसी जब भी बड़े पर्दे पर आती हैं कमाल की अदाकारी से ऑडियंस का दिल जीत लेती हैं. वहीं जब एक्ट्रेस की अदाओं की बात आती है तो तापसी की स्माइल से लेकर उनकी खूबसूरती फैंस को इंप्रेस कर जाती है लेकिन इस बार एक्ट्रेस की वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो पर फैंस खुश नहीं बल्कि उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं.

क्यों हुई तापसी ट्रोल? 

दरअसल, तापसी पन्नू ने लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक रेड कलर की डीपनेक ड्रेस पहनी थी. रेड कलर की बोल्ड नेक ड्रेस के साथ तापसी ने माता लक्ष्मी की प्रतिमा वाला नेकलेस कैरी किया था. फैशन वीक की तस्वीरें जब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो उनके लुक की तारीफ के बजाए लोग भड़क गए और तापसी पन्नू पर हिंदू देवी के अपमान का आरोप लगा दिया.

लोगों ने पढ़ाया शर्म और हया का पाठ?

तापसी पन्नू की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. लोग एक्ट्रेस पर भड़कते हुए उन्हें शर्म और हया का पाठ पढ़ाते दिख रहे हैं. तापसी पन्नू  को फैशन वीक वाले लुक के लिए इंटरनेट पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना का है कि तापसी ने जो कपड़े पहने थे वो काफी रिवीलिंग थे ऐसे में उन्हें माता लक्ष्मी वाला नेकलेस नहीं पहनना चाहिए था…एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर भद्दे से भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811