गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सुरेंद्र जैन धरसीवा
सोमवार को गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ माता राष्ट्रमाता का शंखनाद किया ओर चरोदा से धरसीवा तक विशाल रैली निकलकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने श्रीराम गौ सेवा संगठन सहित विभिन्न गौ सेवा संगठनों से जुड़े सैकड़ों गौभक्तों ने चरोदा स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में एकत्रित होकर अपने अभियान का शंखनाद किया
‘गौ सम्मान आव्हान अभियान दिवस’ के अवसर पर चरोदा मंदिर परिसर से धरसीवां तहसील तक रैली में गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
गौमाता के सम्मान, सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ मुक्तेश्वर शिव मंदिर चरौदा में विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात भजन कीर्तन के साथ तहसील कार्यालय निकले जिसमें क्षेत्र के हजारों गौभक्तों ने एकजुट होकर गौमाता को “राष्ट्रमाता” का दर्जा दिलाने हेतु हुंकार भरी।
भारी संख्या में जुटे गौभक्त
अभियान के तहत धरसीवां तहसील कार्यालय में भारी संख्या में गौभक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौवंश के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना और उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में मान्यता दिलाना था। उपस्थित जनसमूह ने “गौमाता की जय” और “गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो” के नारों के साथ पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से उठाई मांग
अभियान के दौरान धरसीवां तहसीलदार के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति, यशस्वी प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक औपचारिक प्रार्थना पत्र सौंपा गया। इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं:
गौमाता को तत्काल प्रभाव से ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिया जाए गौवंश की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं।सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश के लिए उचित संरक्षण और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित हो गौसेवा ही सर्वोपरि धर्म है
वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। उन्हें राष्ट्रमाता का सम्मान मिलना हर भारतीय की आस्था का विषय है। धरसीवां तहसील के कोने-कोने से आए युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने इस अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया और भविष्य में भी गौसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया