Let’s travel together.

भीषण नरवाई अग्निकांड में हजारों एकड़ फसल अवशेष जलकर राख, पशुओं के चारे का संकट गहराया

0 36

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज क्षेत्र में बीते दो दिनों से नरवाई में आग लगने की घटनाओं ने विकराल रूप ले लिया है।  छोला और नरखेड़ा गांव के खेतों में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली और नरखेड़ा, छोला, सेमरा और कर्क रेखा के आसपास स्थित हजारों एकड़ में फैली नरवाई देर रात तक जलकर पूरी तरह राख हो गई।

आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि भोपाल-विदिशा हाईवे 18 के किनारे तक पहुंच गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। धुएं के घने गुबार के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हाईवे किनारे लगे हरे भरे पेड़ जलकर राख हो गए तो वही बड़े पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थिति उस समय और भयावह हो गई जब आग रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ने लगी। कर्क रेखा क्षेत्र में कई दुकानों तक आग पहुंच गई। स्थानीय दुकानदारों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए दुकानों में रखे पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, इस हादसे में इसाक खान की टपरिया पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें रखा सामान भी नष्ट हो गया।

इस भीषण अग्निकांड का सबसे बड़ा असर अब क्षेत्र के पशुपालकों पर देखने को मिलेगा। नरवाई पूरी तरह जल जाने के कारण आगामी तीन महीनों तक पशुओं के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वर्तमान में पशु खेतों में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के बावजूद अग्निशमन व्यवस्था पूरी तरह नदारद है। फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता के कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

यदि प्रशासन जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाता है, तो आने वाले दिनों में पशुओं के लिए चारे का संकट और गहराने के साथ ही किसानों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने सांची में महाबोधी सोसायटी पहुंचकर प्राचीन पांडुलिपियों का किया अवलोकन     |     बारिश शुरू होते ही हाईवे-18 पर मौत का खतरा, 2 दिन में 2 घोड़ों की मौत     |     2 दिन की बारिश में ही अंबाडी-छपरई रेलवे पुलिया बनी दलदल, जान जोखिम में डालकर तीन रेलवे पटरियां पार कर रहे ग्रामीण     |     सासाहोली में नाबालिग छात्रों के बीच खून की होली एक की मौत दूसरा गंभीर     |     कबीर के संदेशों से समाज में आई समरसता की लहर:श्रीमती जैन      |     विरोध और समर्थन के बीच शांतिपूर्ण जनसुनवाई संपन्न,भारी पुलिस बल रहा तैनात      |     10 लाख रुपये की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड     |     सागर जिले में गेहूं खरीदी में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया     |     शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, मंगलम योग केंद्र के बच्चों में दिखा जोश     |     टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811