सुरेंद्र जैन धरसीवा
धनेली में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मृतक अंजीत साहू पिता खूबी राम साहू उम्र 29 वर्ष धरसीवा के ग्राम परसतराई का निवासी था जो अपनी मोटर साइकिल से कबीरनगर जाने को निकला था मृतक धनेली पहुंचा था कि ट्रक क्रमांक CG 04 PK 8346 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया यह घटना पहाड़ी चौक मोड धनेली में हुई सर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया पुलिस ने पतासाजी कर ट्रक को जप्त कर लिया है