भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रतनपुर ने सी बी एस ई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों, बल्कि विद्यालय का भी नाम गौरवान्वित किया है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें विशेष रूप से 11 विद्यार्थियों ने 95% तथा 24 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष स्थान प्राप्त किया। गणित, विज्ञान एवं सामाजिक ज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज कराई।
विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रोज टॉम ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल रहा। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि कार्मल कॉन्वेंट सी. से. स्कूल , रतनपुर सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा।