सी के पारे रायसेन
वन परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिला एवं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी द्वारा मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात उन्होंने कन्याओं के चरण पूजकर उनका सम्मान किया।
वक्ताओं ने आगे कहा कि बाबा साहेब ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को लोकतांत्रिक मजबूती प्रदान की और सभी नागरिकों को समान अधिकार सुनिश्चित किए। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही गई। अंत में सभी ने मिलकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।