Let’s travel together.

सिंचाई के लिए एक गांव के ग्रामीण खोद रहे थे पाइप लाइन तो दूसरे गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध, फिर हुआ पथराव

0 2,646

घटना में कानड़ थाना प्रभारी और एक एएसआई सहित एक दर्जन से अधिक हुए घायल

समरथसिंह राजपूत

MP के आगर मालवा में ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता हुई, तो उनके द्वारा दूसरे गांव के तालाब से पानी लाने के लिए जेसीबी के माध्यम से पाइप लाइन खुदाई शूरू कर दी, जब इस बात की जानकारी तालाब वाले ग्रामीणों को लगी तो उनके द्वारा मौके पर पहुंच कर रोका तो दोनो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गए, जानकारी मिलने पर कानड़ थाना प्रभारी और एक एएसआई भी मौके पर पहुंचे और समझाइश देने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पथराव बंद नहीं किया नतीजन थाना प्रभारी सहित एसआई व एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को पथराव में चोट लगी है। मामला ग्राम सेमली का है जा रविवार सुबह 11 बजे ग्राम परसुखेड़ी के ग्रामीण सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होने पर जेसीबी के माध्यम से पाइप लाइन खोदकर सेमली स्थित तालाब का पानी गांव ला रहे थे।


उसी दौरान सेमली गांव के ग्रामीण वहा पहुंचे और इसका विरोध किया, यहां विवाद बड गया दोनो पक्षों के ग्रामीण पथराव करने लगे मौके पर खड़ी थाना प्रभारी संगीता शर्मा एवं  एएसआई हरिनारायण सोलंकी सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को भी चोट लगी है।

घटना के बाद थाना प्रभारी कानड़ संगीता शर्मा ने बताया कि पथराव होने से एएसआई सहित  घायल हुई हु, मामले में एक दर्जन ग्रामीणों को भी चोट आई है, एमएलसी कराने के बाद दोनों पक्षों से जानकारी लेकर प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811