वन विभाग की टीम ने बाघ को जंगल की और खदेड़ा,गांव में चल रहा था शादी समारोह
रायसेन। जिले के औबेदुल्लागंज वनमण्डल क्षेत्र के बगासपुर गांव में घुसा टाइगर। ग्रामीणों ने दहशत माहौल। रात 10 बजे अचानक NH 45 से लगे हुए बगासपुर गांव में एक टाइगर घुस गया।
ग्रामीण ने अपनी छतों पर चढ़कर टाइगर का वीडियो बना लिया।
टाइगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दे कि शनिवार रात को जिस समय टाइगर गांव में आया था उस समय गांव में एक शादी भी चल रही थी। जैसे ही गांव में बाघ के आने की सूचना वन विभाग को मिली तो तत्काल डीएफओ हेमंत रायकवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
वन विभाग की टीम ने सुबह 4 बजे टाइगर को रास्ता बनाकर घर से जंगल की ओर रवाना किया। आसपास के गाँवो में फॉरेस्ट की टीम लगाई गई है जिससे कि कही टाइगर गांव के पास दिखाई दे तो उसे वापस जंगल में भेजा जा सके।