Let’s travel together.

गीदगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान: ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर की मौत, हादसे की आशंका

0 37

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज क्षेत्र के गीदगढ़ रेलवे ट्रैक के पास रविवार को मिले अज्ञात शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान कल्लू उर्फ हरि सिंह आदिवासी (40 वर्ष), निवासी गडला थाना करारिया, जिला विदिशा के रूप में हुई है।
सोमवार का मृतक का पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल्लू आदिवासी गीदगढ़ के पास स्थित प्रेमपूरा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। रविवार को उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि रेलवे पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811