Let’s travel together.

रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है पहचान – उप मुख्यमंत्री

0 45

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल गत दिवस माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय रीवा परिसर में आयोजित भरत मुनि नाट्य महोत्सव में सम्मिलित हुए एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। यहां के कवि एवं साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों में गंगा-जमुनी संस्कृति के भाव जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रीवा में विभिन्न

ऑडिटोरियम रचनाकर्मियों के नाट्य एवं अन्य कार्यक्रमों के प्रदर्शन के गवाह बन रहे हैं, जहां से कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच भी मिल रहा है। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में इसी तरह के कार्यक्रम सतत होते रहेंगे। उन्होंने आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक तथा साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। यह आयोजन संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811