मुकेश साहू दीवालगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , माध्यमिक शाला, एकीकृत कन्या शालादीवानगंज और माध्यमिक शाला अंबाडी, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, सरार, कयामपुर, संग्रामपुर, करैया, गिदगढ़, बालमपुर, देहरी,में बुधवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत दीवानगंज के उपसरपंच शमीम खान मुख्य अतिथि के रूप मै शामिल हुए, संकुल प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इसके उपरांत सभी छात्र छात्राओं को मुख्य द्वार पर सभी शिक्षकों द्वारा तिलक लगा कर,फूल माला पहना कर, स्वागत किया गया। इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की जानकारी और शिक्षा के महत्व पर शिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर ममता पासी, यशस्वी पांडेय, बहादुर सिंह नायक, एमअल अहिरवार, हेमेंद्र दिनकर, मनोज पवार, प्रीति आठ्या, अनुराधा चतुर्वेदी, दीपाली, उमा मेर, राजेश कुशवाह, अनिकेत , रंजीत,निधि जैन, अन्नू , छात्र-छात्राए सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।