Let’s travel together.

पुण्य कर्म जीव की किस्मत का फैसला करते हैं: निर्णय सागर महाराज

0 86

 

रामभरोस विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन

पुण्य कर्म जीव की किस्मत का फैसला करते हैं। पाप पुण्य बराबर चलते हैं, इसलिए मनुष्य को पुण्य कार्य करने चाहिए। यह बात मुनि निर्णय सागर महाराज ने पटेल नगर स्थित महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में ग्रीष्मकालीन वचाना के दौरान आयोजित धर्म सभा में कही। महाराज ने कहा कि मनुष्य योनि बड़े पुण्य का फल है, जो पुरानी वस्तु होती है वह उतनी की आकर्षक होती है। उसकी कीमत भी बढ़ जाती है। शास्त्रों ने पुराने महापुरुषों को माना है। उनका बड़ा त्याग है। धर्म का रास्ता बनाने के लिए महापुरुषों ने बड़ा त्याग किया है। जीव को उनके बताए हुए रास्तों का स्मरण करते हैं और उनके अनुयायी बन जाती है। पुराने थपेड़ों को खाकर ही नया मार्ग बनता है। रास्ता बताने वाला और सही दिशा बताने वाला महान होता है। इस जन्म में किए गए पापों को इसी जन्म में निर्जरा किया जाना संभव है। पूर्व जन्म में पाप के उदय से निर्मित विपत्तियों का सामना हमें करना ही है, पूर्व जन्म में ऐसी गलती जिसके कारण इस जन्म में मोक्ष मार्ग में बढ़ने की पात्रता ही प्राप्त न हो ऐसी गलती को सुधारने अगले जन्म तक इंतजार करना होगा ।इस जन्म का प्रायश्चित ही आगे के जन्मो को सुधार पाएगा । इस दौरान बड़़ी संख्या में श्रदालु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गधीया आर्द्रभूमि में एक साथ दिखीं स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक,पक्षी प्रेमियों ने कैमरे में किया कैद     |     पीएम श्री आत्मानंद स्कूल कुंवरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया ‘शाला प्रवेश उत्सव     |     जंगल में बछड़े के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान     |     जैन मुनियों का संघ मंगल चातुर्मास अगवानी पर महाराज जी का भव्य स्वागत     |     नरवर किले से तोप चोरी मामले में पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम       |     सेमरा में बनकर तैयार हुई गौशाला, अब हाईवे पर भटकते मवेशियों को मिलेगा स्थायी ठिकाना     |     हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए 31 किमी दूर ले जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश     |     बेसर तलाई में गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ     |     अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811