Let’s travel together.

दीवानगंज में 12 घंटे में तीसरी बड़ी दुर्घटना, ट्रक ने ट्रांसफार्मर गिराया – बाल-बाल बचे लोग

0 70

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भोपाल से मंडीदीप जा रहा ट्रक (एमएच 18 बीए 6100) रिवर्स लेते समय बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ट्रक में चालक के साथ दो छोटे बच्चे भी बैठे हुए थे। चालक ने बताया कि सुखी बाईपास रोड बंद होने के कारण वह इस मार्ग से होकर जा रहा था, तभी यह घटना हो गई। ट्रांसफार्मर गिरने से कुछ देर के लिए फैक्ट्री चौराहे की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिसे बिजली विभाग ने जल्द ही बहाल कर दिया। फिलहाल नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य जारी है।

दूसरी घटना दीवानगंज कलारी के सामने हुई, जहां पीतमपुर से बगरोद जा रहा ट्रक (एमपी 09 जीएच 6588) हाईवे 18 पर अनियंत्रित होकर बाबुल के पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रक में भरा नए इंजन का सामान सड़क किनारे बिखर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पेड़ पूरी तरह उखड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ के पास खड़ा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
गौरतलब है कि महज आधे किलोमीटर के दायरे में 12 घंटे के भीतर यह तीसरी दुर्घटना है। तीनों ही मामलों में ट्रक अनियंत्रित हुए हैं, जिनमें दो ट्रक पलटे और एक ने ट्रांसफार्मर गिरा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक और वैकल्पिक मार्ग बंद होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
प्रशासन से मांग:
लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल ट्रैफिक नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग सुचारू करने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811