मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रविवार रात करीब 10 बजे दीवानगंज पुरानी पुलिस चौकी के पास एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस चौकी दीवानगंज के आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि बेरसिया निवासी युवक अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 बॉय एस 8442 से विदिशा से भोपाल की ओर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को गहरी चोटें आईं।
मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत विदिशा जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। वही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। रोजाना तीन से चार दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। इन दुर्घटनाओं से आसपास के ग्रामीण काफी भय माहौल रहता है।