Let’s travel together.

 बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे

0 139

– 30 उपभोक्ताओं ने तुरंत जमा किया बिल, एक दिन पहले काटे गए थे 25 कनेक्शन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मंगलवार को दीवानगंज के सागोनी मोहल्ला में बकाया बिजली बिल को लेकर कार्रवाई करते हुए 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई के दौरान सख्ती देखते ही 30 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बिजली बिल जमा कर दिए।
बता दें कि कि एक दिन पहले भी सागोनी मोहल्ला में 25 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काटे गए थे। बिजली कर्मचारियों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है, उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में दीवानगंज के तालाब मोहल्ला, गुसाई मोहल्ला, कोरी मोहल्ला, मेन रोड सहित अंबाडी और सेमरा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसलिए उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है। जिन उपभोक्ताओं के ऊपर दो हजार रुपए से ज्यादा बिजली का बिल बकाया है उन सभी के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811