Let’s travel together.

पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा

0 165

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से मंगलवार देर शाम दीवानगंज बाजार में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई।
दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुष्पेंद्र सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने बाजार और मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस टीम ने बाजार में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। गश्त के दौरान पुलिस ने नागरिकों को निर्भीक होकर अपने कामकाज करने का संदेश भी दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में मौजूद व्यापारियों और आम लोगों ने राहत महसूस की और पुलिस की सक्रियता की सराहना की। चौकी प्रभारी ने समस्त दुकानदारों से अपने दुकान में सीसी कैमरे लगाने को कहा है ताकि कोई वारदात हो तो आरोपी की सीसी फुटेज आ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनेटिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं ने खोला मोर्चा; पुलिस से कार्रवाई की मांग     |     छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटने वाले एक मनचले का निकाला जुलूस, पुलिस ने जेल भेजा     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय  पिताजी के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में माधवगंज चौराहे पर पुतला दहन     |     कृष्णा कॉम्प्लेक्स की नपती करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी, अब राजस्व विभाग करेगा सीमांकन     |     शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई     |     हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में लीपापोती, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई एमपीआरडीसी की गिट्टी     |     दीपावली की तैयारियां शुरू,मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं बनाने में जुटे कुम्हार,पारंपरिक कला से दे रहे आकर्षक रूप     |     शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811