Let’s travel together.

कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की राष्ट्रीय सेवा योजना का संयुक्त शिविर ग्राम नोहरीकलां में हुआ शुरू

0 99

– उदघाटन सत्र का प्रारम्भ मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने किया

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी के शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की राष्ट्रीय सेवा योजना का संयुक्त शिविर गोद ग्राम नोहरीकलां में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 7 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित होगा।
शिविर का उदघाटन सत्र का प्रारम्भ मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक प्रो श्याम सुंदर खंडेलवाल, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो पवन कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य विधि महाविद्यालय प्रो महेंद्र कुमार, मंगलम कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, डॉ श्याम भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए आयुक्त दिव्यांगजन मध्यप्रदेश शासन डॉ अजय खेमरिया ने युवाओं को नायकत्व की परिभाषा समझाते हुए अपने आस-पास के समाज से नायकों को उभारने पर जोर दिया। एनएसएस के जिला संगठक प्रो एसएस खंडेलवाल ने युवाओं को युवा स्फूर्ति से पुरजोर होकर शिविर को संचालित करने का आवाहन किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने डॉ अजय खेमरिया के शिवपुरी महाविद्यालय से प्रारंभ हुए राजनीतिक सफर के शुरुआत का जिक्र किया जबकि प्रो महेंद्र कुमार ने श्री खेमरिया के शिवपुरी महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के तौर पर सराहनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एनएसएस इकाई दो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो राकेश शाक्य द्वारा एवं आभार प्रदर्शन इकाई एक की कार्यक्रम अधिकारी प्रो पल्लवी शर्मा गोयल द्वारा किया गया। महाविद्यालय का यह शिविर ऋषिकुल ग्लोबल स्कूल (केशव विद्यालय) में किया जा रहा है जिसके संचालक सुषमा पांडेय एवं एवम ऋषि पांडेय के सहयोग से यह शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर का संचालन महाविद्यालय के स्वयंसेवकों के अकथनीय परिश्रम से संभव हो पा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811