Let’s travel together.

ग़ैरतगंज मे दिनदहाड़े सनसनीखेज़ चोरी:ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने चोरी किया 40 लाख का सोना

0 174

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के ग़ैरतगंज नगर के वार्ड क्रमांक 8 में शनिवार को हाट बाज़ार की भीड़ के बीच एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। शातिर महिलाओं के गिरोह ने रानू ज्वेलर्स के संचालक को झांसा देकर क़रीब 40 लाख रुपए मूल्य का लगभग 250 ग्राम सोना पार कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई है।

मिली जानकारी के तहत शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे चार महिलाएं अलग-अलग समय पर रानू ज्वेलर्स की दुकान पर ख़रीदीं करने पहुंचीं। उन्होंने खुद को ग्राहक बताते हुए संचालक रानू सोनी से सोने-चांदी के आभूषण दिखाने को कहा। महिलाएं लगातार अलग-अलग डिज़ाइन दिखाने की मांग करती रहीं, जिससे दुकानदार का ध्यान भटकता रहा। बताया जा रहा है कि गिरोह ने भरोसा जीतने के लिए कुछ आभूषण ख़रीदे भी और उनकी पूरी राशि का भुगतान भी किया, ताकि किसी तरह का शक न हो।

इसी दौरान मौक़ा पाकर एक महिला ने सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा चुपके से अपनी साड़ी में छिपा लिया। इसके बाद सभी महिलाएं ख़रीदारी पूरी करने का बहाना बनाकर दुकान से निकल गईं। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने सामान समेटा तो एक डिब्बा गायब मिला। घबराए दुकानदार ने तुरंत सीसीटीवी फ़ुटेज़ चेक किया, जिसमें महिलाएं बेहद चालाकी से डिब्बा चुराते हुए दिखाई दीं। तब तक आरोपी महिलाएं हाट बाज़ार की भीड़ का फ़ायदा उठाकर फ़रार हो चुकी थीं।

आर्थिक स्थिति पहले से कमज़ोर, बढ़ी चिंता

घटना के बाद दुकान संचालक रानू सोनी की हालत ख़राब बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही नाज़ुक थी और वे हाट बाज़ार के दिन बड़े व्यापारियों से उधार माल लाकर बिक्री करते थे। 40 लाख रुपए का सोना चोरी होने से उन पर क़र्ज़ का बड़ा बोझ आ गया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी बेगमगंज सोनाली गुप्ता एवं थाना प्रभारी डीपी लोहिया पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फ़ुटेज़ खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811