सुरेन्द्र जैन धरसीवा
नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत धरसीवा सिलतरा पुलिस ने सांकरा में 11 किलो गांजा के साथ गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगी है
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की गठित नारकोटिक्स सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सांकरा स्थित आनंद चौक के पास गांजा तस्कर को पकड़ा टीआई धरसीवा एवं चौकी प्रभारी सिलतरा भी इस कार्यवाही में शामिल रहे आरोपी रवि सायतोडे निवासी सांकरा रायपुर का है टीम के सदस्यों द्वारा उसके घर की तलाशी लेने पर घर के छत पानी टंकी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी रवि सायतोडे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसंीवा में अपराध क्रमांक 53/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।