Let’s travel together.

अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक

0 113

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

जैसे-जैसे गर्मी तेज पड़ रही है वैसे ही वैसे आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। कहीं नरवाई की आग मकानों तक पहुंच रही है तो कहीं कचरे के घूरों की आग से नुकसान हो रहा है
आल सुबह करीब साढ़े चार बजे ग्राम जसरथी में एक मकान के अंदर आग लग गई जब तक नगर पालिका की दमकल पहुंची तब तक मकान में रखा सामान और छप्पर आदि जलकर राख हो गए। यह तो अच्छा रहा की शेष आग को नगर पालिका की दमकल ने बुझा दिया उसके बाद तेज हवा चलने लगी थी जिससे आग दूसरी जगह भी पहुंच सकती थी।


आपको बता दें कि ग्राम जसरथी निवासी कुंदन लाल पुत्र पन्नालाल गर्मी के कारण घर के बाहर सोए हुए थे कि अचानक आग मकान में लग गई जब तक लोगों ने बुझाने का प्रयास किया और बेगमगंज से नगर पालिका की दमकल पहुंची तब तक आग तांडव मचा चुकी थी नगर पालिका के दमकल चालक शमसुद्दीन खान फायरमैन शकील कुरैशी ने पहुंच कर आग पर पूरी तरह काबू पाया आग से घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। आग कैसे लगी यह अज्ञात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811