Let’s travel together.

इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी

0 132

अमरकंटक । इस वर्ष रंगों का पर्व होली 4 मार्च, बुधवार तथा होलिका दहन 3 मार्च , मंगलवार को मनाया जाएगा ।‌ इस बार होलिका दहन सुबह 5 : 29 से 619 तक के बीच किया जाएगा
पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 : 55 मिनट से प्रारंभ होकर 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7मिनट तक रहेगी परंतु 2 मार्च को सायं काल 5:55 मिनट पर पृथ्वी लोक की अशुभभद्रा के साथ पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होने से होलिका दहन नहीं किया जा सकता है 3 मार्च को दोपहर 3:20 से 6:47 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगने से इसका सूतक भी 3 मार्च को सुबह 6:20 से प्रारंभ हो जाएगा । होलिका दहन 3 मार्च को सूर्योदय से पूर्व ही किया जाएगा ।

पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया की धर्म ग्रंथो में स्पष्ट लिखा है कि भद्राकाल और ग्रहण मैं होलिका दहन करना अशुभ होता है होलिका दहन के लिए 3 मार्च की सुबह 5:29 से 6:19 तक 50 मिनट का समय शास्त्र सम्मत है होलिका पूजन में नारियल पान सुपारी अक्षत धूप दीप मीठा फल साथ में चना गेहूं की बाल चढ़ाना चाहिए।

सूतक में क्या करें

सूतक और ग्रहण के दौरान भोजन पानी और खाद्य पदार्थ को बचाने के लिए उनमें तुलसी दल और कुशा डालें मान्यता है कि तुलसी और कुशा पवित्र करने की शक्ति होती है जिससे खाद्य सामग्री अशुद्धि नहीं होती सूतक काल में पूजा और मूर्ति स्पर्श न करें ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन न खाएं ग्रहण के समय मंत्र जाप करें ग्रहण के समाप्त होने पर स्नान दान करें और नर्मदा जल छिड़क कर शुद्धिकरण करें
यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में है सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा मानसिक उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है गुस्से पर काबू रखें सेहत का ध्यान रखें चंद्रमा मन का कारक ग्रह है इसलिए कई लोगों को भावनात्मक रूप से बेचैनी हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811