देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
इन दिनों नगर भर मे आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जिससे न केवल वाहन चालकों बल्कि आम नागरिकों को भी गंभीर समस्या से जूझना पड़ता है इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें सांडों की बढती समस्या तथा सांडों के मारने का डर लोगों को परेशानी खडी कर रहा है ।
जानकारी के अनुसार वैसे तो इस स्थल पर व्यवस्था के नाम पर बहुत कुछ बखान किये जाते है परन्तु इन दिनों नगर भर मे आवारा पशुओं का इतना जमावड़ा लगा रहता है कि लोगों को इनसे भयभीत होना पडता है इतना ही नहीं आम दिनों में भी यह आवारा पशु सडकों होटलों के आसपास बेधड़क विचरण करने दिखाई दे जाते है तथा दुकानों पर पहुचने वाले लोग भी भयभीत रहते है सबसे बड़ी समस्या तब खडी होती हैं जब हाटबाजार मे जो सप्ताह में एक दिन ही लगाया जाता है जिसमें लोग अपने खानपान की व्यवस्था सप्ताह भर की करते हैं परन्तु भीड़ भाड मे भी इन पशुओं से बाहर से आने वाले दुकानदारों को इन्हें भगाने मजबूर होना पडता हैं जिससे उनके व्यवसाय भी प्रभावित होते है सबसे बड़ी समस्या इन पशुओं में आवारा मारने वाले खतरनाक सांडों की रहती है जो भीड़ भाड मे भी आपस भी झगड जाते हैं तब लोगों मैं भगदड जैसा माहौल बन जाता है इसके साथ ही इनमे अनेक ऐसे सांड भी रहते है जो लोगों को मारने दौड पडते हैं इससे लोग और भयभीत हो उठते हैं हालांकि पूर्व में ऐसे आवारा सांडों की चपेट में अनेक लोग चोटिल हो चुके है परन्तु समस्या जस की तस बनी हुई हैं हालांकि सरकार ने इन आवारा पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए आसपास अनेक गौशालाओं का लाखों रुपए खर्च कर निर्माण करा डाला परन्तु इन गौशालाओं के हाल भी बेहाल हो चुके है इन गौशालाओं मे कभी कहीं से पशुओं को भेजा जाता है तो सुबह जाते है रात होते ही इन्हें छोड़ दिया जाता है जबकि बताया जाता हैं सरकार गौशालाओं मे पशुओं के लिए आतिरिक्त चारे की व्यवस्था हेतु फंड उपलब्ध कराया जाता हैं बावजूद इसके पशु गौशालाओं मे नही रह पाते तब कहीं न कहीं गौशालाओं के संचालन कर्ताओं पर सवाल खड़े होने लगते है इस ओर न तो शासन न ही प्रशासन की ही नजर पहुंच पाती हैं जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है इस समस्या से वाहन चालक भी खासे परेशान रहते है तथा कभी कभी यह पशु वाहनों की चपेट में आकर अकाल मौत के मुंह में भी समा जाते है ।इस मामले में इनका कहना है ।।
हम ट्रेक्टर ट्रालियों से इन पशुओं को पकडकर गौशालाओं मे भिजवायेगे जिससे समस्या का समाधान हो सके।
नगर पंचायत ने इस बारे में कहा की पांच कर्मचारियों की तैनाती की है जो पशुओं को सडकों से हटाकर दूर करेंगे तथा हम परिषद की आगामी बैठक में पशुओं को पकडकर गौशालाओं तक भिजवाने हेतु पशु वाहन की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव रखेंगे जिससे पशु वाहन क्रय की जा सके ।
रामलाल कुशवाहा सीएमओ नप सांची