Let’s travel together.

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 44 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

0 53

रायसेन ।मध्यप्रदेश के श्रमिकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बुधवार भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम 44 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आउटसोर्स कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी तथा पेंशनरों के प्रतिनिधि शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में कार्यरत श्रमिकों को न तो सेवा सुरक्षा मिल रही है और न ही सामाजिक सुरक्षा का लाभ।

ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रतिनिधियों का कहना था कि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों को अस्थायी दर्जे में रखकर सरकार उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811