Let’s travel together.

होली पर्व पर महिला समूह की दीदीयां लगाएंगी मेला

0 57

– शिवपुरी जिला मुख्यालय पर मेले का आयोजन 27 और 28 फरवरी को

– समूह की दीदीयों द्वारा बनाए गए उत्पाद इन मेलों के स्टॉलों पर रखे जाएंगे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाएं द्वारा होली के त्यौहार पर 27 व 28 फरवरी को दो दिवसीय होली मेले का आयोजन किया जाएगा। मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं द्वारा शिवपुरी जिला मुख्यालय पर यह मेला आयोजित किया गया है। जिला न्यायालय परिसर के सामने स्थित मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय प्रांगण में यह मेला आयोजित किया जाएगा। समूह की दीदीयों द्वारा द्वारा इस दो दिवसीय मेले में होली उत्सव के तहत प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल, मिठाई, नमकीन, ठंडाई व अन्य उत्पाद, कपड़े, साड़ी, सत्तू, सरसों का तेल, मूंगफली दाना, मिट्टी के बर्तन आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।
मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम डॉ अरविंद भार्गव ने बताया कि महिला समूह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह दो दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें समूह की दीदीयों द्वारा बनाए गए उत्पाद इन मेलों के स्टॉलों पर रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि होली उत्सव के तहत यह मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में होली के त्यौहार को देखते हुए स्थानीय उत्पादन जो महिला समूहों द्वारा निर्मित किए जाते हैं उनको रखा जाएगा। उन्होंने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में आने की अपील की है और दीदीयों द्वारा बनाए जाने वाली सामग्री को खरीदने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबेडकर जयंती पर दीवानगंज ग्राम पंचायत में श्रद्धांजलि, ग्राम सभा में एजेंडा पेश,कई विभागों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय     |     सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811