Let’s travel together.

विधानसभा में गूंजेंगे जिले में हुई अनियमिताओं और भ्रष्टाचार के मामले : विधायक पटेल

0 179

विधानसभा के बजट सत्र में सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाए 44 प्रश्न

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से भोपाल में शुरू होगा। जिसमें सिलवानी -बेगमगंज विधायक देवेंद्र पटेल रायसेन जिले के विभिन्न मामलों को सत्र के दौरान विधानसभा में उठाएंगे।

विधायक देवेंद्र पटेल ने बताया कि बजट सत्र में उनके द्वारा 44 प्रश्नों की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुईं हैं।
बजट सत्र में विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा बेगमगंज जनपद पंचायत परिसर में दुकानों और व्यावसायिक परिसर का नियम विरुद्ध निर्माण एवं रायसेन जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जारी अनियमितताओं और गंगाजल संवर्धन अभियान में हुए भारी भ्रष्टाचार के मामले सहित बायर कंपनी के धान के नकली बीज से सिलवानी तहसील के किसानों को हुई क्षति, रायसेन जिले में शराब की दुकानों का अनियमित और नियम विरुद्ध संचालन, राज्य सरकार पर कर्ज की स्थिति और शासकीय संपत्तियों का विक्रय करने की जानकारी, जिले के हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूलों में अपूर्ण और अप्रारंभ निर्माण कार्यों की जानकारी, जिले के नगरीय निकायों में सौंदर्यीकरण और विद्युतीकरण के कार्यों में हो रहे भारी भ्रष्टाचार, प्रदेश के बजट में जिले की पूर्व में स्वीकृत विभिन्न सड़कों को नियम विरुद्ध तरीके से निरस्त किए जाने का मामला, जिले में विद्युतीकरण के कार्यों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में गड़बड़ी और ट्रांसफार्मर के स्टॉक में घोटाले की जानकारी, जिले के नगरीय निकायों में आउटसोर्स कर्मचारियो की भर्ती में गड़बड़ी और उनकी फर्जी पदस्थापना का मामला, जिले के दिव्यांगों को उपकरण वितरण और उनकी पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी की मांग, बस्ती विकास योजना के कार्यों को स्वीकृत करने में हुई अनियमिता की जांच, सड़क एवं पहुंच विहीन ग्रामों को सड़कों से जोड़ने की मांग, मुख्यमंत्री सड़कों का डामरीकरण न किए जाने, जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में ठेकेदारों के द्वारा अवैध उत्खनन, जिले के व्यावसायिक विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली के बिल और केंद्र सरकार की आरआरडीएस योजना के अंतर्गत चल रहे विद्युत अधोसंरचना संबंधी घटिया निर्माण कार्य, जिले में प्राकृतिक आपदाओं में फसल, मकान और लोगों की क्षति के प्रकरणों में अनुग्रह सहायता राशि के भुगतान में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार, सिलवानी में किसानों के मुआवजा वितरण में हुए 18 करोड़ के घोटाले की जांच, जिले की सर्वेक्षित और लंबित सिंचाई योजनाओं की जानकारी, बेगमगंज जनपद पंचायत परिसर में दुकानों और व्यावसायिक परिसर का नियमविरुद्ध निर्माण, पंचायतो द्वारा निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में पानी और बिजली की अनुपलब्धता, जिले में पुलों के निर्माण में विलंब और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य जैसे विभिन्न मामले उठाए जाएंगे। श्री पटेल ध्यानाकर्षण, शून्यकाल और याचिकाओं के माध्यम से भी ज्वलंत मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811