Let’s travel together.

खाद्य विभाग को नहीं फुरसत खाद्य सामग्री जांचने की

0 65

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची एक विश्व ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात हैं यहाँ अनेक होटलों दुकानों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध रहती हैं परन्तु इस स्थल पर खाद्य विभाग को खाद्य पदार्थ जांचने की कभी फुरसत ही नहीं मिल पाती जिससे लोगों तक पहुंचने वाली खाद्य सामग्री का पता चल सके कितनी उपयुक्त है अथवा अनुपयोगी ।जिससे प्रदूषित खाद्य पदार्थों की जांच हो सके।
जानकारी के अनुसार इस स्थल की प्रसिद्धि अपने आप मे एक विशेष महत्ता रखती है यहां देशविदेशी पर्यटकों का आना जाना तो लगा ही रहता है तथा दुकान होटलों तक भी अपनी भूख बुझाने पहुंच जाते है परन्तु यहां बिकने वाली खाद्य सामग्री कितनी उपयोगी होती हैं अथवा कितनी नहीं ।खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री की चिंता न तो स्थानीय प्रशासन को होती हैं न ही खाद्य विभाग को ही सुध लेने की फुरसत मिल पाती हैं तथा खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री लोगों के स्वास्थ्य पर कितना विपरीत प्रभाव डालती हैं इस से संबंधित अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं रहता जिसका खामियाजा आम नागरिकों को अपने स्वास्थ्य पर पडने से भुगतना पडता है हालांकि चर्चा तो इतनी तक होते सुनाई दे जाती हैं कि दो तीन माह में खाद्य विभाग का अमला तो यहां तक पहुंच जाता है परन्तु अपनी जेबें गर्म कर बेरंग होता है यही कारण रहता है जब सैकड़ों की संख्या में अनेक स्थानों पर बिकने वाली प्रदूषित खाद्य सामग्री के कभी कोई प्रकरण दर्ज हो सके हो ।कहीं न कहीं खाद्य विभाग पर सवाल खड़े होते दिखाई देते है तथा बेफिक्र बिना किसी भय के प्रदूषित खाद्य पदार्थ लोगों तक पहुंच जाते है इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग भी इस सब गौरखधंधे से बेफिक्र बना रहता है तब इस स्थल पर खुलेआम प्रदूषित खाद्य सामग्री का चलन आम हो चुका है ।हालांकि अनेक बार कलेक्टर स्वयं जिलेभर में प्रदूषित खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसने के आदेश निर्देश जारी कर चुके है परन्तु मजाल है खाद्य विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन के कान पर जूं रेंग सकी तथा खुले आम इस ऐतिहासिक स्थल पर प्रदूषित खाद्य सामग्री पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले पा रहा है।इस मामले में इनका कहना है।।हम खाद्य विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही करेंगे तथा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।।
यह हमारे अधीन नहीं आती खाद्य विभाग कार्यवाही कर रिपोर्ट जिलास्वास्थ्य विभाग को देता है उसपर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।रवि राठौर बीएम ओ सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ गोष्ठी में विपक्ष पर बरसे सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     थाना गैरतगंज पुलिस द्वारा नकबजनी की घटना का पर्दाफाश     |     जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला का हुआ समापन, विद्यार्थियों को कराया गया थाना कोतवाली एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण     |     अर्नब तूफान का असर: सांची में धान उत्पादक किसानों की बढ़ी चिंता, तीन दिन से धूप का इंतजार     |     एसबीएन कॉलेज में 3 से 5 नवंबर तक होगा महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट     |     एमआरएससी में हैंडमेड प्रोडक्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित     |     सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811