– प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में 10 फरवरी को मानस रत्न डॉ. पंडित रामगोपाल तिवारी करेंगे मार्गदर्शन
भोपाल। प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, भोपाल में 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे एक विशेष शैक्षणिक एवं वैचारिक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मानस रत्न डॉ. पंडित रामगोपाल तिवारी रामचरित मानस की वर्तमान शिक्षा में प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को रामचरित मानस के नैतिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में भारतीय जीवन-दर्शन की उपयोगिता को समझा जा सके। कार्यक्रम में बी.एड. एवं एम.एड. के सभी छात्राध्यापकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को रामचरित मानस से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न रखने का अवसर भी मिलेगा, जिनका समाधान डॉ. पंडित रामगोपाल तिवारी द्वारा किया जाएगा। संस्थान के संचालक डा. रामकुमार स्वर्णकार ने विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होकर इस वैचारिक कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।