Let’s travel together.

सेवा भारती व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न

0 100

सोच बदलेगी तो किस्मत बदलेगी- कुहू शर्मा

रायसेन। भारतीय उद्योग परिसंघ की युवा इकाई यंग इंडियंस, भोपाल एवं सेवा भारती द्वारा ग्राम बारला में किशोरी व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरण शेजवार (सेवा भारती, मध्य भारत प्रांत उपाध्यक्ष) ने कहा कि किशोरावस्था व्यक्तित्व निर्माण की निर्णायक अवस्था है। सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण से ही आत्मनिर्भर, जागरूक और संवेदनशील किशोरी का निर्माण संभव है।

यंग इंडियंस की अध्यक्ष सुश्री कुहू शर्मा के अनुसार— आपकी सोच ही आपकी किस्मत बदल सकती है। अपने आप पर भरोसा रखो, सब अच्छा होगा। सपनों को सच करने से पहले उन्हें देखना ज़रूरी है। जो मिला है उसे स्वीकारें, और जो चाहिए उसके लिए प्रयास करें।
ग्रामीण पहल टीम लीडर सुश्री मीनल शेजवार ने कहा कि किशोरावस्था केवल समस्याओं का दौर नहीं है, बल्कि यह जीवन भर के लिए मजबूत चरित्र निर्माण की आधारशिला है।
इस अवसर पर लगभग 150 किशोरियां एवं उनकी माताएं शामिल हुईं। स्वच्छता और पोषण को बढ़ावा देने हेतु प्रतिभागियों को मेन्स्ट्रूपीडिया की जानकारी परक पुस्तिकाएं वितरित की गईं। साथ ही टूथब्रश, टूथपेस्ट, सैनिटरी पैड, साबुन एवं डिटर्जेंट सहित आवश्यक देखभाल किट भी प्रदान की गईं, ताकि जागरूकता के साथ-साथ व्यावहारिक स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को ताइक्वांडो का प्रारंभिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे आत्मरक्षा के प्रति सजग हों और जीवन की हर परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।इसके अतिरिक्त यंग इंडियंस द्वारा एक संस्कार केंद्र को गोद लेने की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम में यंग इंडियंस भोपाल से सुश्री अनुजा भार्गव (ग्रामीण पहल सह-अध्यक्ष), हरीन वाधवानी (स्वास्थ्य वर्टिकल अध्यक्ष) एवं प्रांशु कनकाने (स्वास्थ्य वर्टिकल संयुक्त अध्यक्ष) चंद्रशेखर शर्मा ,कमलेश तिवारी ,मलखान सिंह लोधी , नितिन मालवीय, रंजीत धुर्वे उपस्थित रहे। आभार हरीश मिश्र ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811