Let’s travel together.

साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी

0 44

– शिवपुरी में पुलिसकर्मी की पत्नी को बनाया शिकार तो कोलारस में मंदिर से लौट रही महिला को

– ठग गिरोह के सदस्य घरेलू व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में बताकर महिलाओं को बातों में उलझाया और किया संवोहित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में पिछले कई दिनों से साधु के वेश में ठगों का एक गिरोह सक्रिय हो गया है, जो दान मांगने के बहाने लोगों के घर तक दस्तक दे रहा है। इसी क्रम में ठग गिरोह की गैंग ने शिवपुरी व कोलारस में वारदात को अंजाम देते हुए सोने की चैन व नगद रुपयों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

घरेलू समस्याएं बताईं और ठग ले गए नगद रुपये-

पहली घटना शिवपुरी शहर के कोतवाली थानांतर्गत वर्मा कालोनी में निवासरत एक प्रधान आरक्षक प्रताप नारायण शर्मा के घर पर घटित हुई। ठग साधु के वेश में प्रधान आरक्षक के घर पहुंचा और उनकी पत्नी से दान के रूप में आटे की मांग की। प्रताप नारायण शर्मा की पत्नी ने कथित साधु को आटा दे दिया। इसके बाद जब महिला ने साधु को दक्षिणा देने का प्रयास किया तो ठग ने दक्षिणा लेने से इंकार कर दिया। हालांकि इसी दौरान उक्त साधु ने महिला को उसके घर-परिवार के संबंध में कुछ बातें बताना शुरू कर दिया। समस्या और उसके समाधान बताते हुए महिला से 7500 रुपये नगद की ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद साधु वहां से भाग गया। साधु के जाने के बाद महिला की तंद्रा टूटी तो उसे खुद के साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पति के घर लौटने पर उसने सारा घटनाक्रम पति को बताया, जिसके बाद मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दर्ज करवाई गई है।

21 कदम जाओ, हनुमान जी के दर्शन हो जाएंगे-

ठगी की दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र में एसडीओपी कार्यालय के पास घटित हुई। कोलारस निवासी महिला उमा पत्नी पूरन परमार उम्र 50 साल मंडी परिसर में स्थित शंकर जी के मंदिर सहित पावर हाउस पर स्थित माता के मंदिर पर दर्शन करने के लिए गई थी। जब वह मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रही थी तो एसडीओपी कार्यालय के पास एक व्यक्ति आया और उसने खुद को आयोध्या से आया साधु बताते हुए महिला से बात करना शुरू कर दिया। पहले तो उक्त व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह अयोध्या से डाक्टर साहब को दवा देने के लिए आया। इसी तरह की बातों में जब कथित साधु ने महिला को बातों में उलझा लिया तभी वहां एक अन्य युवक आया, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद खुद को साधु बताने वाले ठग ने पुलिसकर्मी बनकर आए ठग को उसके बारे में बताना शुरू किया। महिला को विश्वास में लेने के लिए पुलिसकर्मी बनकर आए ठग ने कहा कि आपने सब कुछ सही बताया है। इसके बाद महिला के बारे में बताना शुरू किया। इसी दौरान ठग ने महिला से कहा कि आप गले में पहना मंगलसूत्र निकालकर हाथ में रख लो नहीं तो विद्या काम नहीं करेगी। महिला ने मंगलसूत्र निकाला तो उसने महिला से मंगलसूत्र पुलिसकर्मी बनकर आए ठग के हाथ में दिलवा दिया और महिला से कहा कि यहां से 21 कदम चलकर आगे जाओ, लेकिन पीछे मुड़कर नहीं देखना आपको हनुमान जी के दर्शन हो जाएंगे। महिला ने ऐसा ही किया और पलट कर देखा तो दोनों ठग एक बाइक सवार के साथ बैठकर गुना की तरफ भाग गए।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश-

शिवपुरी और कोलारस की घटना को ट्रेस कर साधु के रूप में शहर में घूम रहे ठगों को पकड़ने के लिए अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी हुई है। शिकायत के बाद कोलारस पुलिस ने आसपास के कैमरों को खंगाला, जिसमें ठग एक बाइक पर सवार होकर भागते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह ठगों तक पहुंच जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811