सी एल गौर रायसेन
श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर रामलीला कॉलोनी निवासी रवि खत्री को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है, अध्यक्ष पद की घोषणा होने के पश्चात नगर के पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए, नगर में उनका जगह-जगह लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया, वही युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल सागर तिराहे पर लड्डुओं से तोला गया। गौरतलब है कि श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद का कार्यकाल 2 वर्ष का कर दिया गया है रवि खत्री के अध्यक्ष बनने पर सनातन धर्म प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।