मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में शुक्रवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें गीत, नृत्य एवं हास्य कार्यक्रम शामिल रहे। जूनियर छात्रों ने सीनियर विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई संदेश प्रस्तुत किए। अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान श्रीमती प्रीति कहार, कु ममता पासी, श्रीमती राजेश्वरी लोधी, कु यशस्वी पांडेय, राजेंद्र सावले,अरविंद चौरसिया, मनोज पवार, हेमेंद्र दिनकर,राजेश कुशवाह, एमएल अहिरवार कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक 500 से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित रहे।