Let’s travel together.

महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन

0 80

इंदौर ।महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में आईआईसी सेल द्वारा आयोजित दो सप्ताह की फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का आज भव्य समापन हुआ। प्राचार्य आनंद निगोजकर ने विद्यार्थियों को उनके उत्साह और रचनात्मक प्रयासों के लिए सराहा।
वर्कशॉप के दौरान डॉ. संदीप कौर और डॉ. सुप्रिया बंदी ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया, जबकि फैशन डिज़ाइनर कीरत कौर भाटिया ने प्रशिक्षण सत्र संचालित किया।
समापन समारोह में प्रो. रिचा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डायेक्टर डॉ. इरा बापना, डॉ. महिमा जैन और डॉ. मनोज जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अंतिम वर्ष की छात्राएँ चेतना देवड़ा और साक्षी ने अपने अनुभव और विचार साझा किए, जिससे समापन समारोह और भी जीवंत और प्रेरणादायक बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811