Let’s travel together.

गांव की सुख शांति के लिए सक्रिय रहें कोटवार

0 105

– धरसीवा थाना में टी आई दीवान ने दिए दिशा निर्देश
-64 कोटवारों को हेलमेड वितरित

सुरेंद्र जैन धरसीवां

गांव की सुख शांति समृद्धि गांव के कोटवार के हाथों में होती है कोटवार जितना सजग सक्रिय रहेगा उतना ही गांव तरक्की भी करेगा ओर अपराध मुक्त रहेगा इसलिए कोटवारों को हमेशा सजग सक्रिय रहने की आवश्यकता हैयह बात धरसीवा पुलिस थाना में पदस्थ टी आई राजेंद्र दीवान ने कही श्री दीवान थाना परिसर में आयोजित कोटवार सम्मेलन में कोटवारों को संबोधित कर रहे थे।

कोटवारों को संबोधित करते हुए टी आई दीवान ने कहा कि बर्तमान समय में गांवों में जिस तरह से अपराध कर अपराधी फरार हो जाते है उसे देखते हुए गांव कोटवारों की जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती है

गांव कोटवारों को चाहिए कि वह हमेश सजग रहें कि उनके गांव में कब कहां से कौन आ रहा है ऐसे संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें गांव में घटित अपराधों की सूचना भी पुलिस को तत्काल दें।इसके अलावा साइबर क्राइम से बचने ग्रामीणों को जागरूक करने भी कोटवारों को दिशा निर्देश दिए गए
टी आई राजेंद्र दीवान ने कोटवार सम्मेलन में सामिल क्षेत्र के 64 कोटवारों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी ओर सभी से दुपहिया चलाते समय हेलमेड लगाने की अपील करते हुए 64 कोटवारों को हेलमेड भी वितरित किए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस पाइपलाइन के गड्ढों में फंस रहा रायसेन! मिट्टी से भराई के बाद धंसी सड़क, हादसों का खतरा     |     नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811