Let’s travel together.

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस हुए

78

अफगानिस्तान के फैजाबाद में पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार तड़के एक बार फिर यहां भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

जानमाल का नुकसान नहीं

एनसीएस ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद के 116 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप आया है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके मंगलवार तड़के 3 बजकर 32 मिनट महसूस किए गए। ये 120 किलोमीटर की गहराई में आया था।’ बताया जा रहा है कि भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानि के नुकसान की खबर नहीं है।

तीन मई को भी आया था भूकंप

इससे पहले तीन मई को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी। तीन मई को भूकंप दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आया था। इसकी गहराई 169 किमी थी।

एनसीएस ने ट्वीट कर बताया था कि भूकंप की तीव्रता 5.2 थी और ये दोपहर तीन बजकर 21 मिनट पर आया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811