Let’s travel together.

बम्होरी अस्पताल में 3 साल से डॉक्टर नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

0 366

बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय, कल प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन

बम्होरी रायसेन। स्थानीय सरकारी अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर की पदस्थापना न होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। इलाज के अभाव में मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर आंदोलन की तैयारी की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी अस्पताल में डॉक्टर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अस्पताल होने के बाद भी इलाज न मिलना शासन-प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाए जाएंगे। इसके पूर्व भी नगर के लोग कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दे चुके है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |     गैरतगंज में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग, क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन     |     गैरतगंज गढ़ी में शांति समिति की बैठक: त्यौहारों को सद्भाव से मनाने पर जोर     |     विख्यात संत पंडित कमल किशोर नागरजी को धमकी के विरोध में आक्रोश     |     16 सितंबर से शुरू होगा दशलक्षण पर्व, सागर में 4 मुनि संघों का हो रहा चातुर्मास     |     सत्य सागर महाराज ने किया समता पूर्वक समाधि मरण     |     संत रविदास की प्रतिमा स्थापित, समरसता भोज में एक साथ पंडाल में बैठे सभी समाज के लोग     |     जिला मुख्यालय सहित औद्योगिक शहर मंडीदीप के सतलापुर क्षेत्र में स्कूल शिक्षा के नाम पर चल रहा है बड़ा फर्जीबाड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811