Let’s travel together.

बम्होरी अस्पताल में 3 साल से डॉक्टर नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

0 365

बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय, कल प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन

बम्होरी रायसेन। स्थानीय सरकारी अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर की पदस्थापना न होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। इलाज के अभाव में मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर आंदोलन की तैयारी की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी अस्पताल में डॉक्टर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अस्पताल होने के बाद भी इलाज न मिलना शासन-प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क जाम और धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाए जाएंगे। इसके पूर्व भी नगर के लोग कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दे चुके है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम  ने गांवों में सरकारी व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     बेगमगंज में बच्चों को तनाव से उबारने और आत्महत्या रोकने के लिए कार्यशाला     |     सरकारी अस्पताल बना पार्किंग स्थल ,पुलिस ने की कार्रवाई     |     कुएं में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत, NDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव     |     उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, मशीनें भी नहीं हिला सकीं प्रतिमा     |     ग्राम गुदावल में कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए विधायक सुरेंद्र पटवा     |     माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811